29 Mar 2024, 06:24:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बाढ़ से त्रस्त आधा देश- 58 जिले प्रभावित, 140 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2017 10:13AM | Updated Date: Jul 15 2017 10:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 नई दिल्ली। मानसूनी बारिश से आधा देश तरबतर है। इससे कई राज्यों में जहां फसलों को नया जीवन मिला है, वहीं कई राज्यों में मुसीबत भी बढ़ा दी है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, असम, बंगाल, बिहार बाढ़ की चपेट में है। देश के 58 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। इस बाढ़ के कहर ने अब तक 140 लोगों की जान ले ली है। बाढ़ के पानी से कई लाख लोग प्रभावित हैं, हजारों गांव पानी में डूब गए हैं। असम और अरुणाचल प्रदेश में हालात बदतर हैं। 

राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में दो दिन से हो रही बारिश के कारण कई नदी-नाले उफान पर हैं। शुक्रवार को बांसवाड़ा जिले के एसडीएम रामेश्वर मीणा और ड्राइवर अशोक बोलेरो गाड़ी समेत नदी में आई बाढ़ में बह गए। ड्राइवर को बचा लिया गया, लेकिन एसडीएम का कोई पता नहीं चल पाया। वे बांसवाड़ा से कुशलगढ़ जा रहे थे। 
 
वहीं माउंट आबू में तेज बारिश के कारण झोपड़ी पर दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश में क ई नदियां उफान पर हैं। उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में दो भवन ध्वस्त हो गए, जबकि कुमाऊं मंडल में उफनती नदियों में दो लोग बह गए। नैनीताल के लालकुआं में गौला नदी में एक युवक डूब गया। हल्द्वानी में नहर में बाइक सवार बह गया। वहीं  गुजरात के नवसारी, डांग, वलसाड, वापी सहित कई जिले में भारी बारिश के चलते पानी भर गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »