25 Apr 2024, 13:15:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गाने लिखते और बजाते भी हैं ये रोबोट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2017 9:48AM | Updated Date: Jul 15 2017 9:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। पहली बार शोधकतार्ओं ने एक रोबोट विकसित किया जो आर्टिफीशिल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल कर खुद संगीत रचना कर सकता है और बजा सकता है। इस रोबोट का नाम शिमोन है। इसकी चार भुजाएं और आठ स्टिक है और यह मारिम्बा पर तार व हारमोनी बजा सकता है। यह मानव संगीतकार की तरह सोच सकता है, अगले सुरों पर ध्यान देने के बजाए रचना के समग्र रूप पर ज्यादा ध्यान देता है। अमेरिका के जार्जिया इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलॉजी के शोधकतार्ओं ने इसमें 5000 गाने डाले हैं। इसमें बीथोवेन से बीटल्स तक व लेडी गागा से लेकर मिल डेविस तक के गाने हैं। मशीन को शुरूआती चार उपायों में मदद दी जाती है। इसके बाद संगीत की रचना या बजाने में कोई मानव शामिल नहीं होता। जार्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के एक शोधकर्ता छात्र मसोन ब्रेटन ने कहा, "एक बार शिमोन के हमारे द्वारा दिए गए चार उपायों को सीखने के बाद यह अवधारणा के अपने क्रम बनाता है और अपने टुकड़े की रचना खुद करता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »