29 Mar 2024, 13:19:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दुनिया के सबसे आलसी देशों में भारत का शुमार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2017 9:58AM | Updated Date: Jul 14 2017 9:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विश्व के 46 देशों पर किए गए सर्वे के अनुसार भारत सबसे ज्यादा आलसी देशों में शामिल है। भारत इन देशों में 39वीं रैंकिंग पर है। यहां पर लोग औसतन एक दिन में 4297 कदम चलते हैं। यह सर्वे कुल 7 लाख लोगों पर किया गया था। इसके अनुसार सबसे सक्रिय चीनी, विशेष तौर पर हॉन्गकॉन्ग में रहने वाले लोग हैं। यहां लोग एक दिन में औसतन 6880 स्टेप चलते हैं। सबसे निचले पायदान पर इंडोनेशिया रहा, जहां पर लोग औसतन 3513 कदम चलते हैं। सूची में शीर्ष देशों में हॉन्ग कॉन्ग, चीन, यूक्रेन और जापान शामिल हैं, जहां के लोग औसतन छह हजार कदम चलते हैं। लिस्ट में नीचे के देशों में मलेशिया और सऊदी अरब हैं, जहां पर लोग औसतन 3900 कदम चलते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »