26 Apr 2024, 04:05:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

केंद्रीय मंत्री महेश बोले - PM मोदी के रूप में मौजूद है एक और गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2017 9:44AM | Updated Date: Jul 14 2017 9:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना महात्मा गांधी से की है। शर्मा ने कहा है, ‘हमारा सौभाग्य है कि एक प्रेरणा की तरह आज हमारे बीच प्रधानमंत्री के रूप में एक और गांधी मौजूद हैं।’ महेश शर्मा, गांधी के नमक सत्याग्रह पर वाईपी आनंद की किताब ‘इम्पोजिशन आॅफ सॉल्ट एंड महात्मा गांधी सॉल्ट सत्याग्रह’ के विमोचन अवसर पर बोल रहे थे। शर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘सामाजिक और राजनीतिक नाइंसाफी से लड़ने के लिए असहयोग आंदोलन को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल करने की महात्मा गांधी की विचारधारा से दुनिया आज भी सीख रही है।
 
पहले भी होती रही है तुलना
गांधी से मोदी की तुलना पहले भी होती रही है। जनवरी माह में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के कैलेंडर पर मोदी की तस्वीर छपी थी, जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था। सोशल मीडिया पर इसे मोदी द्वारा गांधी की जगह लेने की कोशिश कहा गया था। गांधी के नाम का इस्तेमाल खुद मोदी कई बार कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने वर्धा में गौरक्षकों द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न पर कहा था कि ऐसे लोगों को गांधी और विनोबा भावे से सीखना चाहिए। मोदी ने कहा था, ‘गोभक्ति के नाम पर हो रही हत्याएं स्वीकार्य नहीं है... ये ऐसी चीज नहीं है जिससे गांधी सहमत होते..!’
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »