29 Mar 2024, 06:20:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अपने प्रेमी से शादी करने जा रही हैं इरोम शर्मिला, किया आवेदन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2017 4:08PM | Updated Date: Jul 13 2017 4:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंफाल। मणिपुर में सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (आफ्सपा) के विरोध में संघर्ष करने वाली इरोम शर्मिला ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया है। इरोम ने तमिलनाडु के हिल स्टेशन कोडइकनाल में बुधवार को उप रजिस्ट्रार राजेश के कार्यालय में लंबे समय से प्रेमी रहे डेसमंड कुटान्हो के साथ शादी का आवेदन दिया है।
 
इरोम शर्मिला को इस साल मणिपुर विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा था। शर्मिला ने हिंदू विवाह अधिनियम के तहत आवेदन दायर किया। उप रजिस्ट्रार ने उन्हें बताया कि यह एक अंतर-धार्मिक विवाह है, इसलिए उन्हें विशेष विवाह अधिनियम के तहत आवेदन दायर करना होगा। राजेश ने कहा कि उनके आवेदन को नोटिस बोर्ड पर लगाया जाएगा और 30 दिनों के नोटिस की अवधि पूरी होने के बाद ही शादी होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »