26 Apr 2024, 02:42:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा पुख्ता, खामी मिली तो दूर करेंगे: जितेंद्र सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2017 11:29AM | Updated Date: Jul 12 2017 11:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले के बाद से मोदी सरकार के दो मंत्रियों पीएमओ में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह और गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर श्रीनगर के दौरे पर हैं। पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों के अधिकारियों के साथ केंद्रीय मंत्रियों ने सुरक्षा हालात का जायजा लिया और कहा कि सुरक्षा पुख्ता करने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।

उल्‍लेखनीय है कि अमरनाथ यात्रा पर गए श्रद्धालुओं से भरी एक बस पर अनंतनाग में सोमवार रात आतंकी हमला हुआ। इस हमले में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। बस के ड्राइवर की सूझबूझ से कई यात्रियों की जान भी बचाई। इसके पूरे मामले में जांच में यह पता चला है कि इस आतंकी हमले का मास्टरमाइंड लश्कर नेटवर्क का आतंकी अबु इस्माइल था। बताया जा रहा है कि यह दो साल पहले भारतीय सीमा में घुसपैठ कर आ गया था। तब से यहां पर आतंकी गतिविधियों में लिप्त है।

हमले के बावजूद श्रद्धालू डरे हुए नहीं

वहीं, हंसराज अहीर ने कहा, कश्मीर में अनहोनी होती है तो आवाज पूरे देश में होती है। हमले के बावजूद श्रद्धालू डरे हुए नहीं है। अमरनाथ हमले पर समाज के हर वर्ग ने निंदा की है। अहीर ने कहा कि अमरनाथ हमले पर मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से चर्चा की गई है।

पीएमओ में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि निर्दोष लोगों पर हमला निंदनीय है। राज्य की सुरक्षा के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं। राज्य पुलिस, बस सीआरपीएफ तैनात किए गए हैं। हमले के समय राज्य के सिविल सोसाइटी के लोगों ने घायलों की मदद की।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »