19 Apr 2024, 04:29:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लश्कर से जुड़ा यूपी का लड़का- कश्मीरी लड़की के प्रेम में बन गया आतंकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2017 11:50AM | Updated Date: Jul 11 2017 11:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लश्कर आतंकी के घर छुपे आतंकी संदीप शर्मा उर्फ आदिल को गिरफ्तार किया है। आईजी मुनीर खान ने बताया कि उत्तरप्रदेश के  मुजफ्फरनगर के रहने वाले आतंकी आदिल ने लश्कर के आतंकियों के साथ कई हमलों को अंजाम दिया। उसका नाम बैंक लूट में भी शामिल है। आईजी खान ने बताया कि संदीप को कश्मीर में लोग आदिल के नाम से जानते हैं। उसके साथ पकड़ा गया दूसरा आतंकी मुनीब शाह है। 
 
आतंकी संदीप शर्मा उर्फ आदिल के बारे में यूपी एटीएस सूत्रों का कहना है कि करीब आठ साल पहले संदीप काम की तलाश में कश्मीर गया था। वहां उसे एक कश्मीरी लड़की से प्यार हो गया। उसने उससे शादी के बाद अपना धर्म बदल कर इस्लाम स्वीकार कर लिया। वह एक बार अपने घर वोटर आईडी लेने आया था। संदीप के पिता का नाम रामकुमार शर्मा है, जो अब इस दुनिया में नहीं है।
 
संदीप 2012 में घाटी में आया था और 2017 में आतंकवादी बन गया। आदिल पहली जुलाई को ब्रिंटी-अनंतनाग में उसी मकान में था, जहां लश्कर के आतंकी बशीर लश्करी अपने पाक साथी अबु माज के साथ मारा गया था। आदिल को सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाना बने मकान में फंसे लोगों के साथ यह सोचकर बचाया था कि यह एक आम ग्रामीण है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »