24 Apr 2024, 20:26:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

केंद्रीय कर्मचारियों के 196 भत्तों में कटौती - नहीं मिलेंगे इन चीजों के पैसे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2017 9:57AM | Updated Date: Jul 11 2017 9:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के 196 भत्तों में बदलाव किया है। इसके तहत अब परिवार नियोजन, हेयर कटिंग, टॉयलेट सॉप और डाइट जैसे भत्तों को समाप्त कर दिया है। साथ ही कैबिनेट सचिव को हर महीने मिलने वाली मनोरंजन राशि को भी खत्म कर दिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि वित्त सचिव अशोक लवासा की अध्यक्षता वाली भत्ता समिति की कई सिफारिशों को सरकार ने मान लिया। अंतिम संस्कार और साइकिल भत्ते को जारी रखा गया है और इनमें सुधार किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 28 जून को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में भत्तों में बदलाव पर मुहर लगाई गई। इसके बाद 6 जुलाई को औपचारिक रूप से आदेश जारी कर दिया गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »