23 Apr 2024, 17:22:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिव्यांगों पर 'प्रभु' मेहरबान, अब 3AC कोच में मिलेगा लोवर बर्थ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2017 5:17PM | Updated Date: Jul 9 2017 5:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने ट्रेन में सफर करने वाले दिव्यांगों को बेहद खास तोहफा दिया है। भारतीय रेल में दिव्यांगों के लिए अब एक्सप्रेस और मेल ट्रेन के 3AC कोच में लोवर बर्थ आरक्षित होंगे। दरअसल रेल सफर के दौरान दिव्यांग यात्रियों के साथ सीट अलॉटमेंट को लेकर समस्याएं आती थीं। कई बार दिव्यांग को मिडिल या अपर बर्थ अलॉट कर दिया जाता था, जिससे यात्री को सीट तक पहुंचने में दिक्कतें होती थीं।

गौरतलब है कि पिछले महीने ही नागपुर से दिल्ली की रेल यात्रा करने वाली पैरा-एथलीट सुवर्णा राज ने दावा किया था कि उन्हें अपर बर्थ अलॉट होने की वजह से अपनी पूरी रात फर्श पर सोकर बितानी पड़ी, जिसके बाद सुवर्णा ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु से मिलने की इच्छा जताई थी।

सुवर्णा का कहना था कि वो रेल मंत्री से मिलकर रेल यात्रा के दौरान दिव्यांगों को आने वाली परेशानियों का जिक्र करना चाहती हैं। अंतरराष्ट्रीय पैरा ओलंपिक में मेडल विजेता सुवर्णा ने पूरी घटना का जिक्र ट्विटर पर किया था।

इससे पहले रेलवे ने दिव्यांग जन के लिए अलग से IRCTC के ऑनलाइन टिकिट बुकिंग सेवा में सीट की उपलब्धता की सुविधा दी थी। जिसमें दिव्यांग जन अब अपनी और सहयात्री की टिकिट बुकिंग ऑनलाइन करा पा रहे हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »