24 Apr 2024, 03:06:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

केदारनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं की अब छाते से होगी सुरक्षा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2017 2:32AM | Updated Date: Jul 9 2017 2:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए अच्छी खबर है कि  यात्रियों अब को बारिश में भीगकर बाबा केदार के दर्शन के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। प्रशासन की ओर से केदारनाथ धाम सहित केदारनाथ पैदल मार्ग पर बारिश से बचने के लिए तीर्थ यात्रियों को नि?शुल्क छाते उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए प्रशासन को 26 सौ छाते प्राप्त हो चुके हैं जिन्हें केदारनाथ धाम और केदारनाथ गौरीकुंड पैदल मार्ग पर भेजा जा रहा है।

2013 में केदारनाथ में आयी आपदा के बाद इस वर्ष केदारनाथ यात्रा पटरी पर लौटी है। केदारनाथ धाम के अत्यधिक उंचाई पर होने के कारण अक्सर बारिश और बर्फबारी होती रहती है जिसके कारण यात्रियों को बारिश में भीगकर घंटों दर्शन के लिए इंतजार करना पड़ता है। इस कारण से बाबा केदारनाथ के कई भक्तों की तबीयत बिगड़ जाती है।

बाबा केदारनाथ के श्रद्धालुओं को बारिश से परेशानी नहीं हो इसके लिए नवनियुक्त जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल की पहल से दिल्ली से छाते मंगवाये गए हैं। ये छाते केदारनाथ में श्रद्धालुओं को नि?शुल्क दिए जाएंगे जिनका प्रयोग बारिश के दौरान किया जायेगा। श्रद्धालुओं को छातों का उपयोग करने के बाद वापस लौटाना होगा ताकि उसका उपयोग अन्य श्रद्धालु भी कर सकें।

केदारनाथ-गौरीकुंड 18 किमी पैदल मार्ग पर भी कुछ छाते रखे जाएंगे जिन्हें बारिशे के दौरान उपयोग में लाया जायेगा। कुछ छाते गौरीकुंड तो कुछ, रामबाड़ा, लिनचैली आदि स्थानों में रखे जाएंगे। इन छातों के रख-रखाव की जिम्मेदारी पुलिस को सौंपी गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं की दिक्कतों को देखते हुये इन छातों को मंगाया गया है। ये छाते गौरीकुण्ड से केदारनाथ तक पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध रहेंगे। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »