19 Apr 2024, 12:21:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

वाघा बॉर्डर पर तिरंगे से भी ऊंचा झंडा फहराएगा पाकिस्तान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2017 2:01PM | Updated Date: Jul 8 2017 2:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमृतसर। अटारी सीमा के नजदीक फहराए गए भारत के 360 फीट ऊंचे तिरंगे के जवाब में पाकिस्तान वाघा बॉर्डर पर 400 फीट की ऊंचाई वाला पाकिस्तानी झंडा फहराने जा रहा है। अगर पाकिस्तान सफलतापूर्वक ऐसा कर पाता है तो यह विश्व का आठवां सबसे ऊंचा झंडा होगा। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है और पेड़ों को काटकर इसके लिए जगह बनाई जा रही है। इसी साल मार्च में बीएसएफ ने अटारी-वाघा संयुक्त जांच चौकी के पास देश का सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा फहराया था। करीब 110 मीटर इस तिरंगे को अमृतसर के साथ-साथ लाहौर से भी देखा जा सकता है। इस तिरंगे के खंभे का वजन 5,500 किलोग्राम है और इसे 3.5 करोड़ की लागत से तीन महीने में बनाया गया।
 
इतना ऊंचा झंडा बन गया परेशानी
कहने को तो वाघा बॉर्डर पर लगा तिरंगा दुनिया का 10वां सबसे ऊंचा झंडा है, लेकिन तेज हवाओं के चलते इसकी खराब होती हालत से निपटना बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। कई बार फट चुके भारतीय झंडे को पांच बार बदला जा चुका है। पिछले तीन महीने से पोल पर झंडा नहीं फहराया गया है।
 
एक बार तो बीटिंग रिट्रीट के वक्त झंडा गिरने से भारतीय अधिकारियों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा था। ऐसे में पाकिस्तान का इससे भी ऊंचा झंडा फहराना शायद ही मुमकिन हो। बीएसएफ के डीआईजी डीएस सरन ने सीमा पर सबसे ऊंचा पाकिस्तानी झंडा लगाने को लेकर कहा, ‘वाघा में सबसे बड़ा झंडा लगाने का कोई और नहीं केवल मनोवैज्ञानिक कारण हो सकता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »