26 Apr 2024, 03:26:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मलाला का ट्वीट- Hi,Twitter, एक दिन में ही मिले इतने फॉलोअर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2017 12:07PM | Updated Date: Jul 8 2017 12:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने दसवीं पास करने के बाद अब ट्विटर ज्वाइन कर लिया है। उनको पसंद करने वाले लोगों की संख्या का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पहले ही दिन उनके फॉलोअर्स की संख्‍या 3 लाख के पार हो गई है। उन्‍हें फॉलो करने वालों में बिल गेट्स जैसी हस्तियां शामिल हैं। 

 

मलाला ने हाईस्कूल की पढ़ाई ब्रिटेन के बर्मिंघम से की है। शुक्रवार को स्‍कूल में उनका आखिरी दिन और ट्विटर में उनका पहला दिन था। उनका पहला ट्वीट था, 'हाय ट्विटर'। दूसरे ट्वीट में उन्‍होंने लिखा, 'आज मेरे स्‍कूल का आखिरी दिन है और ट्विटर पर मेरा पहला दिन।'
 
मलाला ने ट्वीटर पर भा अपने इरादे साफ कर दिए। उन्‍होंने बताया कि वह लड़कियों की पढ़ाई के लिए आवाज बुलंद करती रहेंगी। मलाला को अफसोस है कि लाखों लड़कियां स्‍कूल नहीं जा सकी हैं। मलाला ने कई ट्वीट में लिखा- 'मैं अपने भविष्य के लिए उत्सुक हूं। लेकिन मुझे पता है कि दुनिया लाखों लड़कियां अभी तक स्‍कूल नहीं जा पाई हैं। उन्हें कभी अपनी पढ़ाई पूरी करने का मौका नहीं मिलता। अगले सप्ताह ही मैं अपने गर्लपॉवर ट्रिप पर निकलने वाली हूं। इस ट्रिप में मैं मध्य पूर्व के इलाकों, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका की लड़कियों से मिलूंगी। यहां हर लड़की की कहानी अनोखी है। इन लड़कियों की आवाज ही आवाज ही हमारे महिला शिक्षा का सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने कहा कि वह जहां भी रहेंगी वहां लड़कियों के लिए लड़ती रहेंगी।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »