25 Apr 2024, 09:44:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विश्व चॉकलेट दिवस: पुरुष नहीं महिलाएं ज्यादा मंगाती हैं ऑनलाइन चॉकलेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2017 11:35AM | Updated Date: Jul 7 2017 11:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। 7 जुलाई को ‘विश्व चॉकलेट दिवस’ के मौके पर एक शोध में सामने आया है कि पुरूषों की तुलना में भारतीय महिलाएं ज्‍याद ऑनलाइन चॉकलेट उत्पाद मंगाती हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म (स्वैगी) की ओर से कराए गए इस शोध में पाया गया कि भारतीय महिलाएं 25 फीसदी चॉकलेट ऑनलाइन ऑर्डर देती है और सभी मिठाइयों में से आधे से ज्यादा चॉकलेट की बनी होती है। भारत में लोगों को चॉकलेट इतनी पंसद है कि वह पूरे सप्‍ताह चॉकलेट ऑनलाइन ऑर्डर देते है।
 
भारत में सबसे ज्‍सादा पंसद की जाने वाली चॉकलेट डेथ बाई चॉकलेट, हॉट चॉकलेट फ्यूज, चॉकलेट मिल्क सेक, चॉकलेट ब्राउनी और चॉकलेट ट्रफेल पेस्ट्री शामिल है। प्लेटफार्म पर प्रमुख मांग वाली 60 फीसदी मिठाइयां चॉकलेट से बनी होती हैं। शोध में ये भी सामने आया कि 18-24 आयु वाले लोग ज्यादा चॉकलेट प्रोडक्ट्सट को ऑनलाइन मंगाते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »