25 Apr 2024, 20:30:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मानसरोवर यात्रा के रास्तों पर बातचीत के लिए तैयार हुआ चीन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2017 11:33AM | Updated Date: Jul 6 2017 11:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। सीमा विवाद को लेकर चल रहे विवाद और जुबानी जंग के बीच चीन ने भारत को कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए नए रास्तों के विकल्पों को खोजने के लिए बातचीत की पहल की है। 

नई दिल्ली स्थित चीनी दुतावास की प्रवक्ता शीए लियान ने एक बयान में कहा कि 'लिपूलेकू पास के जरिए आधिकारिक यात्रा और लहासा व पुरंग के जरिए गैर आधिकारिक यात्रा की योजना पर बात चल रही है।'

लियान ने कहा कि हम भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए अन्य नाथू ला पास के अलावा अन्य विकल्पों पर बातचीत की पहल पर विचार कर रहे हैं। 

गौरतलब है कि चीन ने बारिश और भूस्खलन की वजह से सिक्किम के नाथुला दर्रा के रास्ते कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए 50 भारतीय तीर्थयात्रियों को प्रवेश देने से इनकार कर दिया था। मामले की जानकारी मिलते ही भारत ने इस मुद्दे को बीजिंग के समक्ष उठाया। चीन ने जवाब में कहा था कि भारतीय सैनिकों की घुसपैठ के चलते उन्होंने यात्रा रोकी थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »