20 Apr 2024, 01:45:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सावन से पहले सोमनाथ मंदिर के कर्मियों पर बरसीं शिव की 'भक्ति'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2017 5:22PM | Updated Date: Jul 4 2017 5:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुजरात। भगवान शिव के द्वाद्वश ज्योर्तिंलिंगों में से प्रथम गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में हिंद महासागर के तट पर स्थित सोमनाथ महादेव मंदिर के ट्रस्ट ने अपने डेढ सौ से अधिक कर्मियों और पुजारियों को आगामी सावन माह से पहले एक तरह का तोहफा देते हुए उनके वेतन में 3500 रूपए से लेकर 11000 तक की वृद्धि कर दी है।
 
सोमनाथ ट्रस्ट के जनसंपर्क अधिकारी ध्रुव जोशी ने आज बताया कि जूनागढ के श्रम आयुक्त के कार्यालय में कल शाम ट्रस्ट प्रबंधन और मंदिर के श्रम संगठन के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुए तीन वर्षीय वेतन समझौते के तहत यह वृद्धि की गई है। इससे कुल मिला कर ट्रस्ट के 183 कर्मी लाभान्वित होंगे।
 
समझौते के दौरान ट्रस्टी सचिव पी के लहरी भी मौजूद थे। ज्ञातव्य है कि गुजराती सावन माह आगामी 24 जुलाई से  शुरू होगा (उत्तर भारत की परंपरा के लगभग एक पखवाडे बाद) और 21 अगस्त तक रहेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »