20 Apr 2024, 18:38:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

J-K: अमरनाथ यात्रा के लिए तैनात पुलिस पर आतंकी हमला, 1 शहीद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2017 12:13PM | Updated Date: Jul 3 2017 12:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। कश्मीर के अनंतनाग में एक बार फिर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया गया है। सूत्रों से मुताबिक दक्षिण कश्मीर के जिले अनंतनाग में सुरक्षाबलों पर आतंकियों द्वारा हमला किया गया है। इस हमले के बाद से इलाके में गहन तलाशी अभियान जारी है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अनंतनाग में पुलिस पार्टी पर आतंकी हमला हुआ है। अमरनाथ यात्रा के लिए तैनात थी पुलिस पार्टी। आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। हमले में पुलिस का एक जवान शहीद हो गया है। कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी खबर है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »