20 Apr 2024, 07:54:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मीडिया के तीखे सवाल का नतीजा थी सर्जिकल स्ट्राइकः पर्रिकर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2017 5:47PM | Updated Date: Jul 1 2017 7:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर शनिवार को एक अहम खुलासा किया है। उनहोंने कहा कि, पीओके में आतंकियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की योजना 15 महीने पहले बनी थी। पर्रिकर ने बताया कि मीडिया के अपमानजनक सवाल की वजह से पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की गई। उन्होंने कहा कि मीडिया ने ही पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के लिए जमीन तैयार करवाई।

बता दें, एक टीवी शो में यूनियन मिनिस्टर राज्यवर्धन राठौर से एंकर ने पूछा था कि जैसा ऑपरेशन आपने मणिपुर में किया, क्या वैसा ही पाकिस्तान बॉर्डर पर करने की हिम्मत है? गोवा सीएम के मुताबिक, ये बेइज्जती करने वाला सवाल था। इसके बाद से पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी शुरू कर दी गई थी। 
 
पर्रिकर ने बताया कि साल 2015 में म्यांमार की सीमा पर चलाए गए उग्रवाद विरोधी अभियान के बाद एक टीवी एंकर के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से एक अपमानजनक सवाल पूछा था। इस सवाल के कारण ही वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में पिछले साल किए गए सर्जिकल स्ट्राइक की योजन बनाने के लिए प्रेरित हुए थे।
 
गौरतलब है कि 4 जून 2015 को पूर्वोतर के आंतकी समूह ने मणिपुर के चंदेल जिले मे भारतीय सेना के एक काफिले पर हमला किया था। इसमें 18 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद 28 और 29 सितंबर की दरमियानी रात भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी। इसमें करीब 38 आतंकी और कुछ पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »