24 Apr 2024, 21:49:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

असम के गवर्नर बोले- चीन से डरता है भारत, युद्ध की हालत में नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2017 10:21AM | Updated Date: Jul 1 2017 10:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। सिक्किम की सीमा पर बीते दिनों चीनी सैनिकों की कार्रवाई से भारत और चीन के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। भारतीय जवान चीनी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब भी दे रहे हैं। इसी बीच, असम के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने ऐसा बयान दिया है जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया।
 
बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि भारत मौजूदा समय में चीन से डरता है, इसीलिए लड़ाई टालने की कोशिश कर रहा है। राज्यपाल पुरोहित ने कहा कि चीन हमसे बाद में आजाद हुआ, पर हमसे वो ताकत में बहुत आगे निकल चुका है। हम उसका सामना तक करने की हालत में नहीं हैं।
 
हम चीन से डरते हैं
बरवाली लाल पुरोहित नॉर्थ-ईस्ट के शीर्ष पुलिस अधिकारियों की 24वीं कॉन्‍फ्रेंस में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि चीन हमसे दो साल बाद आजाद हुआ। पर आज परिस्थितियां कुछ ऐसी हो चली हैं कि हम चीन से डरते हैं।
 
युद्ध को टाल रहे हैं हम 
बनवारी लाल पुरोहित ने अफसोस जताते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के राक्षस ने हमें बर्बाद कर दिया, वर्ना हम चीन को टक्कर दे पाते। पर मौजूदा समय में चीन हमसे बहुत आगे है और हम उससे टकराने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। हम तो युद्ध को टाल रहे हैं।
 
2016 में बनाया गया था राज्‍यपाल 
पुरोहित को 22 अगस्त 2016 को असम का राज्यपाल बनाया गया था। उनके पास मेघालय राज्य का भी अतिरिक्त प्रभार है। बनवारी लाल पुरोहित विदर्भ जोन के कद्दावर नेता रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »