29 Mar 2024, 07:26:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

GST पर मिडनाइट मेगा शो में शामिल नहीं होंगे नीतीश- कांग्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2017 12:59PM | Updated Date: Jun 30 2017 12:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। जीएसटी आज रात 12 बजे लॉन्च होगा। संसद भवन में इसके लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। वहीं विपक्ष इस समारोह से दूर रहेगा, वहीं जीएसटी पर पीएम मोदी का समर्थन करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। उनकी तरफ से बिहार सरकार में मंत्री विजेंद्र यादव शामिल होंगे। कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार को कई कार्यक्रम में शामिल होना है।

कांग्रेस ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि पीएम मोदी को समझना होगा कि जीएसटी को लॉन्च करने और उसे लागू करने में काफी अंतर है।
 
खबरों के अनुसार कांग्रेस, वामपंथी दल, टीएमसी समेत कई विपक्षी पार्टियां इस कार्यक्रम से दूरी बनाएंगी। इन पार्टियों ने कार्यक्रम का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। आम आदमी पार्टी भी संसद के इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होगी। AAP की ओर से कहा गया है कि उन्हें इसके लागू होने और टैक्स स्ट्रक्चर पर दिक्कत है। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »