25 Apr 2024, 18:52:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पार्टी छोड़ने के बाद बोले कांग्रेस नेता, पप्पू हैं और पप्‍पू ही रहेंगे राहुल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2017 1:56PM | Updated Date: Jun 29 2017 1:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। व्हाट्सऐप पर कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी को 'पप्‍पू' बताने वाले कांग्रेस नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मेरठ के पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विनय प्रधान ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। इस्तीफे में उन्होंने आरोप लगाया है कि उनसे सभी पार्टी पद छीनने से पहले उन्हें अपना पक्ष रखने का समुचित मौका नहीं दिया गया। 

पप्पू हैं और पप्‍पू ही रहेंगे 
मीडिया से बात करते हुए प्रधान ने दावा किया कि उन्होंने व्हाट्सऐप की अपनी पोस्ट में दरअसल कांग्रेस उपाध्यक्ष की यह कहकर सराहना की थी कि उन्होंने देश के हितों को अपने हितों से सर्वदा आगे रखा। अडाणी, अंबानी और माल्या से हाथ नहीं मिलाया। प्रधान ने कहा कि मेरे खिलाफ कार्रवाई कर राहुल गांधी ने साबित कर दिया है कि वह निश्चित तौर पर पप्पू हैं और पप्‍पू ही रहेंगे क्योंकि वह उन शब्दों को नहीं समझ पाए जो उनकी सराहना में कहे गए थे। अब मेरा राजनीतिक करिअर खत्म हो गया है। 
 
राहुल चापलूसों से घिरे रहते हैं
विनय प्रधान कहा कि वह कांग्रेस पार्टी से छला महसूस कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के लिए उन्होंने 22 साल लगाए हैं। प्रधान ने कहा कि राहुल गांधी चापलूसों से घिरे रहते हैं। कांग्रेस अपनी प्रासंगिकता खोती जा रही है और पप्पू के मौजूदा ट्रेक रिकाॅर्ड को देखते हुए यह विश्वास करने की कोई वजह नहीं है कि भविष्य में पार्टी कोई चुनाव जीतेगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »