20 Apr 2024, 19:26:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सिक्किम सीमा से तुरंत सेना हटाए भारत, तभी होगी बातचीत: चीन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2017 10:45AM | Updated Date: Jun 29 2017 4:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। चीन ने भारत को धमकाने के अंदाज में सिक्किम सीमा तनाव के मसले पर कहा है कि भारत पहले सीमा से अपनी सीमा हटाए, तभी कोई भी बातचीत होगी। चीनी विदेश मंत्रालय का कहना है कि भारतीय सेना चीनी इलाके में घुसी हैं, पहले उन्हें पीछे हटना होगा। वर्ना सीमा पर सैनिक अपना काम जारी रखेंगे और तनाव बना रहेगा। चीन से भारत से दो-टूक कह दिया है कि सिक्किम में भारतीय सेना अपनी वर्तमान मौजूदगी की जगह से पीछे हटे, वरना गतिरोध बना रहेगा।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने बयान जारी करते हुए कहा कि चुंबा घाटी को लेकर भारत सरकार से अभी कोई बातचीत नहीं चल रही है। भारत से बातचीत करने के लिए चीन की एकमात्र शर्त है कि भारतीय सेना अपनी जगह से पीछे जाए, तभी कोई बातचीत होगी। चीनी विदेश मंत्रालय का ये बयान चीन के अड़ियल रवैय्ये की बानगी भर है। 

गौरतलब है कि भारतीय सैनिकों ने चीनी सेना द्वारा भारतीय सीमा के अंदर किए जा रहे निर्माण कार्यों को रोक दिया था। जिसके बाद चीनी सैनिकों ने भारतीय सेना के दो नए बंकर तोड़ दिए थे। इस समय नाथूला दर्रे के पास भारत और चीन की सेनाएं आमने सामने खड़ी हैं। यही नहीं, चीन ने अपनी तरफ से दबाव बढ़ाने के लिए कैलाश मानसरोवर की यात्रा को भी रोक दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि लगातार मजबूत होता भारत चीन की आंखों में चुभ रहा है और वो अपने इस पड़ोसी को बड़े खतरे के तौर पर देखता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »