16 Apr 2024, 15:54:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी की सवा घंटे की रैली पर 9 करोड़ खर्च, PMO को भेजा बिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 26 2017 7:44PM | Updated Date: Jun 26 2017 7:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 

नई दिल्ली। 6 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड दौरे पर गए थे। प्रधानमंत्री की इस रैली में 9 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। यानी PM के झारखंड दौरे पर प्रति सेकंड खर्च करीब 20 हजार रुपए का आया। अब राज्य सरकार ने इसका बिल भी प्रधानमंत्री कार्यालय को भेज दिया गया। 
 
जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री के साहेबगंज आगमन के दौरान शहर की साज-सज्जा, सुरक्षा व भोजन आदि पर जिला प्रशासन ने नौ करोड़ खर्च करने का दावा किया है। इससे संबंधित बिल पीएमओ को भेजा था। अब इस बिल से नाराज पीएमओ ने राज्य सरकार से खर्च की ऑडिट रिपोर्ट मांगी है। 
 
44 लाख का भोजन
 इस बिल में बताया गया है कि पीएम के साहेबगंज आगमन के दौरान शहर की साज-सज्जा, सुरक्षा आदि पर जिला प्रशासन द्वारा करीब नौ करोड़ रुपए खर्च करने का दावा किया है, इसमें 44 लाख का खर्च भोजन की व्यवस्था पर दिखाया गया है। 
 
जिला प्रशासन ने कई सड़कों को चमकाया, कई हेलीपैड बनाए, ठहरने, खाने-पीने की उत्तम व्यवस्था की गई थी। इन सभी खर्चो पर पीएमओ ने जिला प्रशासन को पत्र लिख खर्चों की ऑडिट रिपोर्ट मांगी है। बता दें, पीएम 6 अप्रैल को साहेबगंज से करीब 4000 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »