24 Apr 2024, 08:28:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देशभर में मनाई जा रही है ईद, PM मोदी और गृह मंत्री ने दी बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 26 2017 10:27AM | Updated Date: Jun 26 2017 10:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। आज देशभर में ईद-उल का त्योहार मनाया जा रहा है। रविवार की शाम चांद दिखते ही मुस्लिम समाज के लोग खुशी से झूमने लगे। सऊदी अरब में एक दिन पहले चांद देखे जाने की जानकारी यहां के लोगों को मिल चुकी थी। लेकिन लोग अपने यहां ईद का चांद देखने का एहतराम करना चाहते थे।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री ने देशवासियों को ईद की बधाई दी।

ईद पर राजधानी की जामा मस्जिद से करीब डेढ़ लाख लोगों ने एक साथ नमाज अदा की। मस्जिद को इस मौके पर रंग-बिरंगी रोशनियों से सजाया गया है। जामा मस्जिद के आसपास के बाजारों में रविवार को पूरी रात रौनक रही। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर यहां आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ईद की पूर्व संध्या पर पुरानी दिल्ली में रविवार को सेवई, टोपी, मेंहदी, इत्र से लेकर मेवे, नए कपड़े, चप्पल और अन्य चीजों की खरीदारी करने के लिए काफी संख्या में लोग बाजारों में पहुंचे।
 
रातभर खुले रहे बाजार 
जामा मस्जिद, चितली कब्र, मटिया महल, चूड़ीलवालान, तिराहा बैरम खान, अमहद खां बाजार पूरी रातभर गुलजार रहे। ईद की रौनक के चलते पूरा इलाका रौशन रहा. बाजार समेत पुरानी दिल्ली के बाजारों में हर समय ग्राहकों की भीड़ लगी रही।

सुबह से ही ईद का उल्लास
दिल्‍ली की जामा मस्जिद में सुबह से ही नमाजियों का पहुंचना शुरू हो गया। सभी लोग नए-नए कपड़े पहन कर मस्जिद पहुंचे। बच्चों में ईद को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साह है। ईद की पवित्र नमाज के बाद उन्हें ना सिर्फ ढ़ेर सारे लजीज पकवानों का इंतजार रहता है बल्कि ईदी की भी चाहत रहती है।
 
काली पट्टी बांधकर अदा की नमाज
हरियाणा के बल्लभगढ़ में पिछले गुरुवार को यहां मुस्लिम समुदाय के चार लड़कों को इतना पीटा गया कि एक की मौत हो गई। यह पूरा हंगामा ट्रेन में सीट को लेकर हुआ। कुछ बदमाशों ने इन लड़कों को सीट से हटाने की कोशिश की। जब ये सीट से नहीं हटे तो इन पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर उन लोगों ने इनकी जमकर पिटाई कर दी। अब इस घटना से नाराज़ इन लड़कों के गांव खंदावली और उसके आसपास के गांव के लोग आज ईद नहीं मना रहे हैं। यहां के लोगों ने सुबह सिर्फ़ ईद-उल-फितर की नमाज अदा की। उस दौरान इन सभी लोगों ने अपने हाथ पर काली पट्टी बांध रखी थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »