19 Mar 2024, 16:52:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

LOC पर पाक बैट का हमला, 2 भारतीय जवान शहीद, 1 हमलावर ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2017 8:17PM | Updated Date: Jun 22 2017 8:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने गुरूवार को भारतीय सीमा में 600 मीटर अंदर घुसकर हमला किया जिसमें दो जवान शहीद हो गए और जवाबी कार्वाई में पड़ोसी देश का एक हमलावर मारा गया। वहीं, एक जख्मी हो गया। 

         
न्यूज ऐजेंसी के मुताबिक, पुंछ सेक्टर में हुए हमले में भारतीय सेना की जवाबी कार्वाई में एक हमलावर जख्मी हो गया जिसे पाकिस्तानी सैनिक अपनी चौकियों से की गई भारी गोलीबारी की आड़ में उठा ले गए। 
         
बताया जा रहा है कि पाक बोर्डर एक्शन टीम (बैट) ने दोपहर करीब 2 बजे हमले को अंजाम दिया जिन्हें पाकिस्तानी सैनिकों ने अपनी चौकियों से कवर दिया। बैट में पाकिस्तानी सेना के विशेष बल और कुछ आतंकवादी शामिल होते हैं। पुंछ में इस वर्ष बैट ने तीसरी बार यह हरकत की है।
        
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय सेना के एरिया डॉमिनेशन गश्त को सशस्त्र घुसपैठियों ने निशाना बनाया और दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। अधिकारी ने बताया, 'पाकिस्तान की बैट टीम भारतीय सीमा में 600 मीटर अंदर और भारतीय चौकियों से 200 मीटर दूर थी। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्वाई की लेकिन दो जवान शहीद हो गए। अधिकारी बताया कि एक घुसपैठिया मारा गया जिसका शव देखा गया। उन्होंने ने बताया कि गोलीबारी जारी है। 
 
क्या है बैट ?
बैट का पूरा नाम पाकिस्तान बॉर्डर एक्शन टीम है। इसके बारे में सबसे पहले अगस्त 2013 को पता लगा था। तब इसने एलओसी पर पेट्रोलिंग कर रही भारतीय सेना की टुकड़ी को निशाना बनाया था। बैट हकीकत में पाकिस्तान की स्पेशल फोर्स से लिए गए सैनिकों का ग्रुप है। हैरानी की बात ये है कि बैट में सैनिकों जैसी ट्रेनिंग पाए आतंकी भी हैं। ये एलओसी में 1 से 3 किलोमीटर तक अंदर घुसकर हमला करने के लिए तैयार किया गया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »