29 Mar 2024, 15:28:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोच्चि दौरे के वक्‍त प्रधानमंत्री मोदी पर मंडरा रहा था आतंकी खतरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2017 4:30PM | Updated Date: Jun 21 2017 4:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। मेट्रो रेल का उद्घाटन करने शनिवार को कोच्चि गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकी खतरा था। केरल के पुलिस महानिदेशक टीपी सेनकुमार ने मंगलवार को इसका खुलासा किया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री की यात्रा के दिन यहां बड़े खतरे की आशंका थी। उस दिन यहां एक आतंकी मॉड्यूल मौजूद था। हम इसकी ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं कर सकते हैं।
 
केरल के डीजीपी ने शुक्रवार को हाईकोर्ट के पास प्रदर्शनकारियों पर पुलिस बल प्रयोग को जायज ठहराते हुए ये बातें कहीं। पुतुव्यपे के पास एलपीजी टर्मिनल के निर्माण को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने बल प्रयोग किया था। उन्होंने कोच्चि के पुलिस कमिश्नरयतीश चंद्र का भी बचाव किया। सूचनाओं के मुताबिक, उन्होंने ही प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया था।
 
राज्य के पुलिस प्रमुख ने कहा, प्रदर्शनकारियों ने अचानक उस रास्ते पर परेशानी खड़ा करने का प्रयास किया जिससे होकर 17 जून को प्रधानमंत्री का काफिला गुजरने वाला था। उस दिन अन्य सुरक्षा एजेंसियां रास्ते पर परीक्षण कर रही थीं। पीएम मोदी शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोच्चि आए थे। उन्होंने कोच्चि मेट्रो का उद्घाटन किया और राज्यपाल पी सदाशिवम, केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू और मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के साथ मेट्रो रेल की यात्रा भी की थी।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »