26 Apr 2024, 03:41:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अहमदाबाद में बाबा रामदेव-शाह ने किया योग, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2017 9:42AM | Updated Date: Jun 21 2017 9:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। आज दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बनाया जा रहा है। इस विश्व योग दिवस पर कई देशों और भारत में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। अहमदाबाद में योग कार्यक्रम में बाबा रामदेव के साथ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने मिलकर योग किया। दोनों नेताओं ने भी हजारों लोगों के साथ मिलकर योग किया। बारिश होने के दौरान भी सभी योग करते रहे।
इस दौरान बाबा रामदेव ने दावा किया कि यहां पर अधिकतर लोग एक साथ योग कर रहे हैं, यह एक विश्व रिकॉर्ड है।
 
बाबा रामदेव ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनते ही जब सयुंक्त राष्ट्र में गए थे, तब उन्होंने योग दिवस का प्रस्ताव रखा था। वहीं उनके कारण आज पूरी दुनिया योग कर रही है, और तीसरा योग दिवस मना रही है।  वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 55 हजार लोगों के साथ लखनऊ में योग किया। पीएम मोदी मंगलवार शाम को ही इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंच गए थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »