29 Mar 2024, 01:13:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पुर्तगाल के जंगलों में लगी भीषण आग, 58 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2017 10:09PM | Updated Date: Jun 18 2017 10:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लिस्बन। पुर्तगाल के मध्य इलाकों के जंगलों में बीते शनिवार लगी आग कई लोगों के लिए जानलेवा साबित हुई है। इस भयावह हादसे में मरने वाली की संख्या बढ़कर 58 हो गई है। सरकार के मुताबिक मारे गए ज्यादातर लोग अपनी कारों से सुरक्षित इलाकों की ओर जाने की कोशिश कर रहे थे। ये लोग देश की पूर्व राजधानी कोइंब्रा से 50 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व स्थित पेड्रोगाओ ग्रैंड इलाके से निकलने की कोशिश कर रहे थे।

 

गृहमंत्री जोर्ज गोम्स के मुताबिक कई लोगों की मौत जहरीले धुएं से हुई, जबकि 18 लोग अपनी कारों में मृत पाए गए। 59 लोग घायल भी हुए हैं जिनमें से कई अग्निशमन कर्मी हैं। 

 
सबसे बड़ा संकट
प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने कहा, दुर्भाग्यवश जंगल की आग के मामले में हाल के सालों में ये हमारे सामने आया सबसे बड़ा संकट है। प्रधानमंत्री का कहना है कि मारे गए लोगों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
 
स्थानीय मीडिया के मुताबिक आग बुझती हुई दिखाई नहीं दे रही है। करीब 600 अग्निशमन कर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। आग प्रभावित कई इलाकों तक अभी बचाव कर्मी पहुंच नहीं पाए हैं। ऐसे में मारे गए लोगों की संख्या और भी बढ़ सकती है। पुर्तगाल में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है और कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है।
 
देशभर में 60 स्थानों पर लगी आग
पुर्तगाल में शनिवार रात देशभर में 60 अलग-अलग स्थानों पर जंगल में आग लगी है। करीब 1700 अग्निशमन कर्मी देश के अलग-अलग इलाकों में आग बुझाने में जुटे हैं। अभी ये स्पष्ट नहीं है कि आग कैसे लगी। इलाके में कई घर भी जलकर राख हो गए हैं। जंगल की आग ने पेड्रोगाओ ग्रैंड इलाके को प्रभावित किया है। राष्ट्रपति मारसेलो रिबेलो और गृहमंत्री जोर्ज गोम्स बचाव दल से मिलने पहुंचे हैं। जंगल में लगी आग से बड़े क्षेत्र में धुआं फैल गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »