23 Apr 2024, 18:56:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

US यात्रा के दौरान पुर्तगाल-नीदरलैंड भी जाएंगे PM मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2017 7:26PM | Updated Date: Jun 16 2017 7:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका की 25 जून से होने वाली अपनी दो दिन की यात्रा से पहले 24 जून को पुर्तगाल और 27 जून को नीदरलैंड जाएगे। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल वागले ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि, मोदी अमेरिका यात्रा से पहले 24 जून को पुर्तगाल जाएंगे। एक दिन की यात्रा के दौरान वह पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा के साथ विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। वार्ता के बाद दोनों देशों के बीच वैज्ञानिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में कुछ करारों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। 
 
प्रवक्ता ने कहा कि भारत को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री की इस यात्रा से दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। कोस्टा इस वर्ष की शुरूआत में भारत यात्रा पर आए थे और प्रवासी भारतीय दिवस समारोह में उन्हें सम्मानित भी किया गया था। 
       
पुर्तगाल से मोदी अमेरिका के लिए रवाना होंगे और 25 जून को वाशिंगटन पहुंचेगे। अगले दिन वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ वार्ता करेंगे। ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली बैठक है। इन दोनों की बातचीत से भारत-अमेरिका बहुआयामी सामरिक साझेदारी को नआ दिशा मिलेगी। 
         
अमेरिका यात्रा के बाद प्रधानमंत्री 27 जून को नीदरलैंड पहुंचेंगे जहां वह अपने समकक्ष मार्क रट्टे और सम्राट विलियम एलेक्जेन्डर से भी मिलेंगे। भारत तथा नीदरलैंड द्विपक्षीय संबंधों के 70 वर्ष पूरे हो रहे हैं और इसे देखते हुए इस यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »