25 Apr 2024, 13:18:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी को कई बार कहा पप्पू, पार्टी ने किया सस्पेंड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2017 2:44PM | Updated Date: Jun 14 2017 2:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कांग्रेस के एक वरिष्‍ठ नेता तब विवादों में घिर गए जब उन्‍होंने कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी को पप्‍पू कह डाला। मेरठ के जिलाध्यक्ष विनय प्रधान ने एक व्हॉट्सऐप ग्रुप में मैसेज डाला था। इस मैसेज में उन्होंने राहुल गांधी की तारीफ की थी लेकिन तारीफ करते हुए राहुल गांधी को कई बार पप्पू कहा था। 
 
यह बात जब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर को पता चली तो उन्होंने इस पर तुरंत कार्रवाई करने के लिए कहा। इसके बाद विनय प्रधान को पार्टी के जिलाध्यक्ष पद समेत सभी पदों से हटा दिया गया और पार्टी से भी सस्पेंड कर दिया गया। दरअसल मनसौर की घटना को लेकर विनय प्रधान ने व्हॉट्सऐप ग्रुप में मैसेज डाला इस मैसेज में उन्होंने राहुल गांधी को कई बार पप्पू कहते हुए उनकी तारीफ की थी।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »