29 Mar 2024, 20:52:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नागरिकों की मौत पर पाक ने भारत के डिप्टी हाई कमिश्नर को हटाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2017 10:18AM | Updated Date: Jun 12 2017 2:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। सीजफायर उल्लंघन पर जवाब में भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि भारत की कार्रवाई से उसके दो नागरिकों की मौत हो गई है। इसी के चलते पाकिस्तान की ओर से भारतीय उप-उच्चायुक्त को तलब किया गया है। बता दें कि भारत ने जवाबी कार्रवाई में कथित तौर पर सोमवार को दो आतंकियों को भी पकड़ा है।

सुबह से जारी थी फायरिंग

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर की कृष्णा घाटी में पाकिस्तान की ओर से सुबह से फायरिंग की जा रही थी। भारतीय सेना भी लगातार पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था। हाल ही में पाकिस्तानी आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा ने LoC का दौरा किया था। कृष्णा सेक्टर के अलावा पाकिस्तान की ओर से नौशेरा सेक्टर में भी सीजफायर तोड़ा गया है। नौशेरा में चल रही इस फायरिंग का भारतीय सेना जबरदस्त जवाब दे रही है।

72 घंटों से लगातार फायरिंग

पिछले 72 घंटों में पाकिस्तान की ओर से सीमा पर 6वीं बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। इससे पहले जम्मू के नौशेरा सेक्टर की है, जहां पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई और मोर्टार दागे गए। जिस पर भारतीय सेना ने जोरदार पलटवार किया है। इसके पहले पाक रेंजर्स ने रविवार की सुबह करीब पौने दस बजे नियंत्रण रेखा से सटे राजौरी जिले के भीमबेर गली सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस दौरान उसने छोटे और ऑटोमैटिक हथियारों से गोलीबारी की। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »