18 Apr 2024, 19:26:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आर्मी प्रमुख बोले- सेना ढाई मोर्चें पर युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2017 3:32PM | Updated Date: Jun 8 2017 3:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा है कि भारत पड़ोसी देशों की किसी भी साजिश से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने ​कहा कि भारतीय सेना ढाई मोर्च पर लड़ने के लिए तैयार हैं। ढाई मोर्चे की ओर उनका इशारा चीन, पाकिस्तान और आंतरिक सुरक्षा को लेकर है। 
 
सेना प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान सोशल मीडिया के जरिए कश्मीरी युवाओं में गलत संदेश देकर बरगलाने का काम कर रहा है। उसके इस काम में कश्मीर के कुछ लोग मदद कर रहे हैं। 
 
सेना के आधुनिकीकरण के सवाल पर रावत ने कहा कि वह इस मसले को लगातार सरकार के समक्ष उठाते रहे हैं। सेना के हथियारों को अपग्रेड किया जा रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »