25 Apr 2024, 21:48:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मंगल ग्रह पर फंसे भारतीयों की मदद के लिए भी हैं तैयार- सुषमा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2017 1:47PM | Updated Date: Jun 8 2017 1:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर काफी सक्रिय है, जिसके कारण वह लोगों की समस्याओं को जान पाती है। और उनका समाधान भी करती है विदेशों में फंसे भारतीयों की मदद हो या फिर मानवीय आधार पर पाक बच्चे को भारत में इलाज के लिए मेडिकल वीजा दिलाने का भरोसा, सुषमा ट्विटर के जरिए सूचनाएं मिलने पर लोगों की मदद करती है।
 
सुषमा स्वराज की सक्रियता को देखते हुए एक व्यक्ति ने मजाकिया लहजे में ट्वीट किया कि वह मंगल पर फंस गए है, उनकी मदद को मंगलयान-2 कब भेजा जा रहा है। इस पर सुषमा स्वराज ने उनको भी उसी लहजे में ट्वीट कर जवाब दिया कि अगर आप मंगल पर भी फंसे हुए है, तो वहां भी भारतीय दूतावास आपकी मदद करेगा।
 
सुषमा को ट्वीट करने वाले कारण सैनी एक एनआरआई है। उन्होंने सुषमा को टैग करते हुए ट्वीट किया था- मैं मंगल पर फंस गया हूं, 987 दिन पहले मंगलयान से  जो खाना भेजा गया था अब वह खत्म हो गया है। मंगलयान-2 कब भेजा जा रहा है। हालांकि बाद में सैनी ने ट्वीट किया कि सुषमा स्वराज और इसरों को टैग गया ट्वीट एक मजाक था। उनके दिल में इसरो और सुषमा के प्रति पूरा सम्मान है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »