24 Apr 2024, 12:41:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आतंकी जाकिर मूसा बोला- दुनिया में सबसे बेशर्म भारत के मुसलमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2017 10:08AM | Updated Date: Jun 6 2017 12:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हिजबुल मुजाहिदीन के पूर्व कमांडर और अब अलकायदा के आतंकी जाकिर मूसा का कहना है कि भारत के मुसलमान दुनिया के सबसे बेशर्म इंसान है। मूसा ने ओडियो रिकॉर्डिंग के जरिए ये बात कही। जिसमें उसने कहा कि भारत के लोग इसलिए बेशर्म हैं क्योंकि वो गजवा ए हिं के लिए जिहाद में शामिल नहीं होते।

बता दें कि दो सिनियर पुलिस का कहना है कि ये आवाज मूसा की ही है। मूसी ने अपनी इस ओडियो क्लीप को टेलिग्राम और वॉट्सऐप ग्रुप पर शेयर किया है। मूसा का कहना है कि उसकी लड़ाई सिर्फ कश्मीर को लेकर नहीं है बल्कि उसके हिसाब से ये लड़ाई काफिर और इस्लाम के बीच की है। 
 
मूसा ने भारत के मुसलिमों को भड़काने के लिए वहां मुस्लिमों के साथ होने वाली घटनाओं का सहारा लिया और भारतीय मुसलमानों को बूरा भला कहा। साथ ही मूसा ने उस महिला के लिए कहा जिसके साथ बिजनौर रेलवे स्टेशन पर रेप हुआ था मूसा ने कहा कि बहन मैं बहुत शर्मिंदा हूं कि तुम्हारे लिए कुछ नहीं कर सका। 
 
साथ ही मूसा ने कहा कि ऐसी कौम पर लानात है जो जुल्मों के खिलाफ आवाज नहीं उठा सकती। क्या हमारे पैगंबर ने हमें यहा सिखाया है कि जुल्मों पर चुपी साध लो। उन लोगों ने हमारी बहनों की इज्जत बचाने के लिए युद्ध किए और शहादत दी। मूसा ने इतिहास में होने वाली जंग ए बदर का हवाला देते हुए कहा कि वो 313 थे लेकिन फिर भी पूरी दुनिया पर राज किया और हम करोड़ों होने के बाद भी गुलाम बने हुए हैं। 
मुसा ने भारतीय मुसमानों को भड़काते हुए कहा कि आप लोगों के पास हमारे साथ आने का अब भी वक्त है। इन गौरक्षकों को मुसलमान और इस्लाम की ताकत दिखाने का।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »