29 Mar 2024, 17:58:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल ने कहा- कश्मीर को लेकर जेटली को पहले ही चेताया था

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2017 2:35PM | Updated Date: Jun 4 2017 2:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। कश्मीर में बढ़ते तनाव पर उन्होंने कहा कि घाटी के हालात संभालने में नरेंद्र मोदी नाकाम रहे। उन्होंने कहा कि सरकार कश्मीर के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। राहुल ने कहा कि अपनी विफलताओं की वजह से वो देश के लिए समस्या पैदा कर रहे हैं और कश्मीर मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत की ताकत है लेकिन सरकार इसे कमजोरी बनाते जा रही है। राहुल ने बताया कि कश्मीर के हालात को लेकर उन्होंने रक्षा मंत्री अरुण जेटली को आगाह किया था। उन्होंने बताया कि 6-7 महीने पहले अरुण जेटली मुझसे मिले, मैंने उनसे कहा कि आप कश्मीर को सही तरीके से हैंडल नहीं कर रहे हैं और उसे आग में झोंक रहे हैं।गौरतलब है कि शनिवार को जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहे सेना के काफिले पर आतंकी हमला हुआ है। इस आतंकी हमले में 2 जवान शहीद, जबकि 4 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 

राहुल गांधी ने एनडीए सरकार पर कश्मीर समस्या पर राजनीति करने का भी आरोप लगाया। राहुल ने कहा कि एनडीए सरकार कश्मीर में राजनीतिक हितों के चलते देश के लिए समस्या पैदा कर रही है। राहुल ने कहा, 'कश्मीर भारत की ताकत है और मौजूदा सरकार कश्मीर को देश की कमजोरी बना रही है।
 
बता दें कि अलगाववादियों को टेरर फंडिंग मिलने के आरोपों पर हाल ही में राजनाथ ने बयान दिया। उन्होंने कहा, ''जो समस्या 1947 से चल रही है, उसका चुटकियों में समाधान नहीं निकाला जा सकता। हम कश्मीर के मुस्तकबिल की राह में कायम हर पत्थर को हटाएंगे। कुदरत ने कश्मीर में जो नेमत दी है, वहां के लोगों के हाथों में जो सलाहियत दी है, उसे बरकरार रखेंगे। कुदरत ने कश्मीर के लोगों को हाथ पत्थर फेंकने के लिए नहीं दिए हैं।"
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »