25 Apr 2024, 12:38:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बुरी फंसी कांग्रेस, बुकलेट में कश्मीर को बताया भारत अधिकृत कश्मीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2017 12:01PM | Updated Date: Jun 4 2017 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। कांग्रेस पार्टी ने तब गलती कर दी जब उसके वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने एक बुकलेट जारी की। इस बुकलेट के नक्शे में जम्मू कश्मीर को भारत अधिकृत कश्मीर के तौर पर दिखाया गया है। सत्ताधारी बीजेपी ने इसकी कड़ी आलोचना की।

राज्यसभा में कांग्रेस के नेता आजाद लखनऊ में थे जहां उन्होंने मोदी सरकार पर उसकी ‘‘विफलताओं’’ को लेकर हमला बोला। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक बुकलेट जारी की। इसमें एक मानचित्र था जिसमें कश्मीर को भारत अधिकृत कश्मीर के रूप में दिखाया गया था।

बीजेपी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
कांग्रेस ने अपनी इस बड़ी गलती के लिए माफी मांगी और स्वीकार किया कि ये सुनिश्चित करना उसकी जिम्मेदारी थी कि ऐसा नक्शा जारी नहीं हो। कांग्रेस ने दावा किया कि बीजेपी ने भी ऐसा ही नक्शा अपनी वेबसाइट पर जारी किया था लेकिन अपनी गलती कभी नहीं मानी।
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, यह न केवल खेदजनक है बल्कि हैरान करने वाला है कि आजाद जैसे कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता कश्मीर का एक ऐसा नक्शा रख रहे हैं जिसमें कश्मीर को भारत अधिकृत कश्मीर बताया गया है। उन्होंने कहा, संसद का प्रस्ताव कहता है कि यहां तक कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भी भारत का हिस्सा है। कश्मीर को भारत अधिकृत कश्मीर के तौर पर दिखाकर कांग्रेस पार्टी ने न केवल अलगाववादियों को खुश किया है, बल्कि सीमा पार उनके संरक्षक भी खुश हो गए होंगे।
 
ऐसा नक्शा जारी करना ‘देशद्रोह के बराबर
उत्तर प्रदेश में मंत्री और प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने आरोप लगाया कि ऐसा नक्शा जारी करना ‘देशद्रोह’ के बराबर है और कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ये पहली बार नहीं है कि कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ‘देशद्रोहियों’ से सहानुभूति दिखाने के लिए जेएनयू गए थे और पार्टी ने नियंत्रण रेखा पार की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर भी सवाल  उठाये थे।
 
बुकलेट में छपा नक्शा प्रिंटिंग मिस्टेक
कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि बुकलेट में छपा नक्शा ‘प्रिंटिंग मिस्टेक’ है। लेकिन इसी के साथ माकन ने ये भी स्वीकार किया कि ये उनकी पार्टी की जिम्मेदारी थी कि वे ये सुनिश्चित करे कि ऐसी गलती नहीं हो।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »