29 Mar 2024, 17:06:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

उत्तराखंड के चमोली में भारतीय सीमा में मंडराए चीनी हेलीकॉप्टर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2017 10:32AM | Updated Date: Jun 4 2017 10:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देहरादून। भारत-चीन सीमा के नजदीक चमोली जिले के बराहोटी इलाके में शनिवार को भारतीय नभक्षेत्र में एक संदिग्ध चीनी हेलीकॉप्टर उड़ता दिखा। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
चमोली पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने बताया कि सुबह सवा नौ बजे एक हेलीकॉप्टर भारतीय नभक्षेत्र का उल्लंघन करके बराहोटी क्षेत्र के ऊपर उड़ता दिखा। यह लगभग चार मिनट तक भारतीय सीमा के अंदर रहा।
 
उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। हालांकि हम यह नहीं कह सकते कि उल्लंघन टोह लेने के उद्देश्य से जानबूझकर किया गया या यह अनजाने में हो गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि घटना का ब्योरा पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »