19 Apr 2024, 15:48:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अभी हुए चुनाव तो 2014 से भी ज्यादा सीटें जीतेगी एनडीए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2017 11:52AM | Updated Date: Jun 1 2017 11:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर टाइम्स नाउ-वीएमआर के ओपिनियन सर्वे में बताया गया कि अगर अभी चुनाव कराए गए तो एनडीए को 2014 के लोकसभा चुनाव से ज्यादा सीटें हासिल होंगी। साथ ही एनडीए के वोट प्रतिशत में भी इजाफा होगा। सर्वे के मुताबिक, अभी चुनाव कराए गए तो एनडीए को 342 सीटें आएंगी, वहीं वोट प्रतिशत 48 फीसदी रहेगा। 2014 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को 336 सीटें आई थीं और वोट प्रतिशत 39 फीसदी रहा था। भाजपा अकेले 284 सीटों पर जीतेगी तो वहीं पार्टी का वोट प्रतिशत 42 फीसदी होगा। 
 
सर्वे के मुताबिक, युनाइटेड प्रोग्रेसिव एलायंस (यूपीए) के हिस्से में 82 सीटें जा सकती हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में यूपीए को 59 सीटें आई थीं, यानी उसे 23 सीटों का फायदा हो सकता है। सबसे ज्यादा नुकसान दूसरी पार्टियों को होता दिख रहा है। 2014 के लोकसभा चुनाव में अन्य पार्टियों के खाते में 148 सीटें गई थीं जबकि अभी चुनाव हुए तो उसे 29 सीटों का नुकसान होगा और 119 सीटों पर जीत मिलेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »