29 Mar 2024, 02:42:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दो दिन पहले केरल पहुंचा मॉनसून, हुई जोरदार बारिश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2017 1:22PM | Updated Date: May 30 2017 1:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। तेज गर्मी से परेशान देश के नागरिकों और किसानों के लिए केरल से अच्छी खबर आई है। दक्षिण पश्चि‍म मॉनसून ने केरल में दस्‍तक दे दी है। मॉनसून पहुंचने के पूर्व सोमवार को राज्‍य में जोरदार बारिश हुई। केरल में दक्षिण पश्चिम मॉनसून की दस्तक इस बात का संकेत है कि बारिश का मौसम शुरू हो गया है। 
 
मॉनसून इसी गति से बढ़ा तो जून के पहले हफ्ते में कर्नाटक और महाराष्ट्र में भी अच्छी बारिश हो सकती है। आमतौर पर मॉनसून 1 जून को केरल तट पर पहुंचता है, लेकिन इस बार दो दिन पहले ही यह दस्तक दे रहा है। माना जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में उठे 'मोरा' चक्रवात के कारण ऐसा हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग में पूर्वानुमान सेंटर के प्रमुख एम. महापात्रा ने इसकी पुष्टि की है।
 
पूर्वोतर भारत में आज पहुंच सकता है मॉनसून
आज ही मॉनसून के उत्तर-पूर्वी भारत में भी दस्तक देने की संभावना है। अमूमन केरल में मॉनसून पहुंचने के कुछ दिनों बाद नॉर्थ ईस्ट में बारिश शुरू होती है लेकिन इस बार चक्रवाती तूफान 'मोरा' की वजह से नॉर्थ ईस्ट में मॉनसून जल्द पहुंचेगा। मॉनसूनी बादल फिलहाल बंगाल की खाड़ी से उत्तर की ओर बढ़ रहे हैं।
 
मौसम विभाग ने कहा कि केरल के अलावा लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर राज्यों के अधिकांश हिस्सों में भी मॉनसून अगले 24 घंटों में दस्तक दे सकता है। बता दें कि मोरा चक्रवात बांग्लादेश पहुंच चुका है। इसे देखते हुए भारतीय नौसेना बांग्लादेश की मदद के लिए पूरी तरह से हाई अलर्ट पर है। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »