18 Apr 2024, 12:45:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पीएम मोदी ने कहा- ढोला-सादिया पुल नाम भूपेन हजारिका होगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2017 1:41PM | Updated Date: May 26 2017 1:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तिनसुकिया। चीन सीमा के नजदीक ब्रह्मपुत्र नदी पर बने देश के सबसे लंबे ढोला-सादिया पुल को देश को समर्पित कर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इसका उद्गाटन किया। पुल के उद्गाटन के बाद पीएम मोदी ने यहां एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन की शुरूआत उन्होंने असमिया से की।

उन्होंने कहा कि आज सालों से जिसका इंतजार था, उस पुल का उद्घाटन किया जा चुका है। आने वाले दिनों में हमारे और भी काम दिखेंगे। यह बात निश्चित है कि अगर विकास को स्थायी रूप देना हो, स्थायी रूप से विकास को गति देनी है तो मूलभूत ढांचा पहली शर्त है। इस पुल पर पूरे देश की नजर है। पूरे देश के लिए यह गर्व की बात है। पुल से लोगों का रोजाना 10 लाख रुपया बचेगा।
 
अपने संबोधन के अंत में पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने इस पुल का नाम भूपेन हजारिका के नाम पर करने का फैसला किया है, यह हमारी इस धरती को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है। ढोला-सादिया पुल का नाम भूपेन हजारिका पुल होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »