24 Apr 2024, 13:11:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जेठमलानी ने जेटली को कहा धूर्त, तो वित्‍त मंत्री ने केजरीवाल पर ठोका मानहानि केस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2017 12:24PM | Updated Date: May 22 2017 12:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 नई दिल्‍ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर एक और मानहानि का केस कर दिया है। अरुण जेटली ने दिल्ली हाईकोर्ट में 10 करोड़ का मानहानि का दावा ठोका है। हाल ही में केजरीवाल के वकील राम जेठमलानी ने कोर्ट में जेटली के लिए आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया था। इसके बाद जेटली ने दिल्ली हाईकोर्ट में 10 करोड़ के मानहानि का केस किया है। 

बता दें कि केजरीवाल पर मानहानि के मामले में पहले ही दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल के वकील रामजेठमलानी ने कोर्ट में जिरह के दौरान ही जेटली को ‘धूर्त’ कह दिया था। वित्त मंत्री का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील ने जेठमलानी के शब्दों के चयन का जोरदार विरोध किया। उन्होंने कहा कि जेठमलानी को मंत्री का अपमान बंद करना चाहिए। 

इसके बाद वित्त मंत्री ने जेठमलानी से पूछा था कि क्या केजरीवाल से निर्देश लेकर उनके खिलाफ इस शब्द का इस्तेमाल किया गया? जेटली ने कहा था कि, अगर इसी तरह के दुर्भावनापूर्ण सवाल पूछे जाएंगे तो मैं अपनी मानहानि की 10 करोड़ की रकम को बढ़ा सकता हूं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »