28 Mar 2024, 16:07:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भूस्खलन से बद्रीनाथ रास्‍ता बंद, 15000 यात्री फंसे, सभी सुरक्षित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2017 10:11AM | Updated Date: May 20 2017 10:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बद्रीनाथ। पिछले कुछ समय से चमोली जिले में लगातार हो रही बारिश यात्रियों के लिए मुसीबत बन गई है। शुक्रवार को विष्णुप्रयाग के नजदीक हाथीपहाड़ में भूस्खलन से बद्रीनाथ हाईवे बाधित हो गया है। हाईवे पर करीब 15 हजार यात्री फंसे हैं। भूस्खलन के बाद प्रशासन ने लोगों को रास्ते में ही रोक दिया है. दोपहर तीन बजकर 23 मिनट पर हाथीपहाड़ में अचानक चट्टान टूट कर गिरने के बाद हाईवे का 50 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

हाथीपहाड़ में दोनों छोरों पर 500 से अधिक छोटे-बड़े वाहन फंसे हैं। बद्रीनाथ धाम में फंसे यात्रियों को फिलहाल वहीं रुकने के लिए कहा गया है, जबकि बद्रीनाथ धाम जानेवाले यात्रियों को जोशीमठ, पीपलकोटी, चमोली आदि यात्रा पड़ावों पर रोका गया है। प्रशासन के अनुसार, बद्रीनाथ धाम में 15 हजार के करीब यात्री फंसे हुए हैं, जबकि अन्य यात्रा पड़ावों पर तकरीबन दस हजार यात्री मौजूद हैं। हाथीपहाड़ से बद्रीनाथ की ओर फंसे यात्रियों को प्रशासन ने गोविंदघाट गुरुद्वारे में ठहराने की व्यवस्था की है।

दो दिन बाद खुल सकता है मार्ग 
सड़क खोलने के लिए युद्ध स्तर कार्य शुरु हो गया है। बीआरओ के कमांडर के मुताबिक मार्ग खुलने में दो दिन लग सकते हैं। जबकि जिला प्रशासन कल दोपहर दो बजे तक सड़क खुलवाने का दावा कर रहा है। उधर, इससे बदरीनाथ की यात्रा रुक गई है। सैंकड़ों यात्री फंस गए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »