20 Apr 2024, 13:39:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इंदिरा गांधी की देशभक्ति उदार और महान : सोनिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 14 2017 3:57AM | Updated Date: May 14 2017 3:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को एक व्यापक और सहिष्णु दृष्टिकोण वाली भारतीय महिला बताते हुए आज कहा कि उनकी देशभक्ति का ब्रांड उदार और महान था, जो उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े महान व्यक्तियों से प्राप्त किया था। इंदिरा गांधी पर लिखी पुस्तक इंडियाज इंदिरा- ए सेंटेन्नियल ट्रिब्यूट' के विमोचन के अवसर पर सोनिया गांधी के भाषण को उनकी अनुपस्थिति में उनके पुत्र एवं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पढ़ा।

अपने भाषण में गांधी ने कहा कि जहां तक उन्होंने अनुभव किया इंदिरा गांधी की देशभक्ति का ब्रांड उदार और महान था, जो उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों से प्राप्त किया था। गांधी ने कहा कि दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने महान पिता पंडित नेहरू से लेकर गांधीजी तक कई नेताओं से बहुत कुछ सीखा।

गांधी ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े उल्लेखनीय नेताओं के लिए राष्ट्रवाद एक दर्शन था। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इंदिरा गांधी न केवल एक ऐसी भारतीय थीं जिनपर गर्व किया जा सकता है बल्कि वह विश्व की एक नागरिक भी थीं। अपने संदेश में सोनिया गांधी ने कहा कि इंदिरा गांधी जानतीं थी

कि वह एक महिला, सास, मां और दादी हैं और इन सभी कर्तव्यों को कैसे निभाना है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने श्रीमती इंदिरा गांधी पर लिखी किताब इंडियाज इंदिरा- ए सेंटेन्नियल ट्रिब्यूट' की पहली प्रति राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को भेंट की। इस पुस्तक का विमोचन उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने तीनमूर्ति भवन के नेहरू मेमोरियल संग्रहालय एवं पुस्तकालय में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य कांग्रेसी नेताओं की मौजूदगी में किया। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »