26 Apr 2024, 01:51:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चुनाव आयोग ने शुरू की टॉल फ्री हेल्पलाइन सेवा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 12 2017 9:46AM | Updated Date: May 12 2017 9:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने मतदाताओं की चुनाव संबंधी की शिकायतों के  निपटारे के लिए एक राष्ट्रीय हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने गुरुवार को इस टॉल फ्री हेल्पलाइन की शुरुआत की। इस हेल्पलाइन का नंबर 1800-11-1950 है। इसके जरिये देश का कोई भी नागरिक किसी भी क्षेत्र से अंग्रेजी अथवा हिंदी में चौबीसों घंटे फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। इस पर चुनाव संबंधी कोई भी जानकारी हासिल की जा सकती है।  यह हेल्पलाइन राष्ट्रीय शिकायत निवारण प्रणाली सॉफ्टवेयर पर राष्ट्रीय संपर्क केंद्र के रूप में कार्य करेगा।  इस हेल्पलाइन से नागरिकों को मतदान के बारे में जागरुक करने का संदेश भी दिया जाएगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »