24 Apr 2024, 04:32:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ममता बनर्जी आदमी हैं या औरत, समझ नहीं आता...वो अब 'किन्नर' बन चुकी हैं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2017 12:00PM | Updated Date: May 1 2017 1:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। बीजेपी नेता श्यामपद मंडल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है। श्यामपद मंडल ने सोमवार को कहा कि समझ में नहीं आता कि ममता बनर्जी आदमी हैं या औरत। वो 'किन्नर' बन चुकी हैं, जैसा कि आप ट्रेन और बसों में देखते हैं। एक सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी नेता श्यामपदा मंडल ने यह विवादित बोल बोले। 

 
नौटंकी कर रही हैं ममता 
वेस्ट मिदनापुर जिले के चंद्रकोना में पार्टी की एक बैठक को संबोधित कर रहे श्यामपद मंडल ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी वह कर रही हैं जो मुस्लिम अपने मजहब के तौर पर करते हैं। उन्होंने पार्टी समर्थकों के ठहाकों के बीच कहा ममता बनर्जी तुष्टीकरण की राजनीति कर रही हैं और नौटंकी कर रही हैं। 
 
तृणमूल कांग्रेस ने किया पलटवार 
उन्‍होंने आगे कहा कि हम समझ नहीं सकते कि ममता बनर्जी पुरूष हैं या महिला हैं। मैं तो कहूंगा कि वह किन्नर बन गई हैं जिन्हें आप ट्रेनों और बसों में देखते हैं। इस पर प्रतिक्रिया पूछे जाने पर तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा कि भाजपा राज्य में अस्वस्थ राजनीतिक माहौल पैदा कर रही है। चटर्जी ने कहा ऐसी टिप्पणियां कर वह सोचते हैं कि वह अपनी पार्टी को मजबूत बना लेंगे। लेकिन उन्हें याद होना चाहिए कि यह बंगाल है। यहां यह इतना आसान नहीं है। लोग उन्हें मुहंतोड़ जवाब देंगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »