25 Apr 2024, 14:17:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

US मीडिया का दावाः कराची में छिपा है अलकायदा चीफ जवाहिरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2017 7:42PM | Updated Date: Apr 22 2017 7:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दुनिया के मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों में शुमार अलकायदा सरगना आयमान अल-जवाहिरी पाकिस्तान में है और वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के संरक्षण में संभवतः कराची में रह रहा है। अमेरिकी मीडिया की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

 
अमेरिका की साप्ताहिक मैगजीन 'न्यूजवीक' ने अपनी अपनी रिपोर्ट में कहा कि अमेरिकी सेना ने 2001 के आखिर में अल कायदा को अफगानिस्तान छोड़ने पर मजबूर कर दिया था। तभी से ISI जवाहिरी को पनाह दे रही है। साप्ताहिक मैगजीन ने सूत्रों के हवाले से यह दावा किया है।
 
रिपोर्ट में कहा गया है, जवाहिरी के कराची में होने की संभावना ज्यादा है। जो अरब सागर के किनारे बसा शहर है, जिसकी आबादी 2.6 करोड़ है। पिछले कई सालों में ऐसा पहली बार हुआ है कि अलकायदा प्रमुख के छुपने के ठिकाने के बारे में कोई खबरिया रिपोर्ट आई है। जवाहिरी ओसामा बिन लादेन का उत्तराधिकारी है। 
 
मैगजीन ने CIA के शीर्ष अधिकारियों में शामिल रहे बूर्स राइडेल के हवाले से बताया, लादेन के मारे जाने के बाद एबटाबाद में मिले दस्तावेजों के साथ कई संकेत उसके कराची में छिपे होने की ओर इशारा करते हैं। रिडल ने कहा कि छिपने के लिहाज से कराची जवाहिरी के लिए सर्वश्रेष्ठ जगह है। 
 
कौन है जवाहिरी?
मिस्त्र में जन्मा जवाहिरी एक ट्रेंड सर्जन है। वह ओसामा बिन लादेन का सलाहकार था। लादेन के मारे जाने के बाद अल कायदा की कमान जवाहिरी के हाथों में चली गई थी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »