29 Mar 2024, 13:23:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी सरकार का बड़ा फैसला- जवानों को 180 दिन की छुट्टी का मिलेगा पेमेंट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2017 11:22AM | Updated Date: Apr 20 2017 11:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट ने 15 साल से कम डिफेंस सर्विस में रहे जवानों को 180 दिन की छुट्टियों का पेमेंट देने का फैसला किया है। ये पेमेंट ऐसे जवानों को दिया जाएगा, जो 30 दिसंबर 1991 से 29 नवंबर 1999 के बीच शहीद या दिव्यांग हो गए थे। इसके बाद सर्विस से हट गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिए गए इस फैसला से डिफेंस के 9777 अधिकारियों और कर्मचारियों के परिवारों को इसका फायदा मिलेगा। ये वो लोग हैं, जो शहीद या दिव्यांग होने की वजह से सर्विस से हट गए थे।
 
कारगिल वॉर में हुए थे शहीद
30 दिसंबर 1991 से 29 नवंबर 1999 के बीच कारगिल वॉर हुआ था। इस दौरान जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और नॉर्थ-ईस्ट में उग्रवाद के खिलाफ अभियान चलाए गए थे। इन्हीं में ये जवान शहीद हुए थे या दिव्यांग हो गए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »