23 Apr 2024, 23:09:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

VIP कल्‍चर पर मोदी की चोट, ये पांच लोग ही लगा पाएंगे लाल बत्‍ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2017 1:15PM | Updated Date: Apr 19 2017 1:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। वीवीआईपी कल्चर की प्रतीक गाड़ियों पर लगने वाली लाल बत्ती पर मोदी सरकार ने कड़ा प्रहार किया है। मोदी सरकार ने इस VIP कल्चर को खत्म करने का फैसला लेते हुए लाल बत्ती पर रोक लगा दी है। एक मई से लाल बत्ती के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। केंद्रीय कैबिनट ने इस फैसले को मंजूरी दे दी है। जो लोग लाल बत्ती लगा सकेंगे उसमें राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और लोक सभा के स्पीकर का नाम शामिल हैं। 
 
बता दें कि सबसे पहले आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में लाल बत्ती को खत्म करने का फैसला किया था। आप के किसी मंत्री को भी लाल बत्ती की गाड़ी का इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी गई थी। उसके बाद विधान सभा चुनाव 2017 में जीत दर्ज करने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने लाल बत्ती पर रोक लगाई। उसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने भी ऐसा ही किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »