16 Apr 2024, 13:25:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

एमसीडी में कमल खिलाना चाहते हैं दिल्ली वाले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2017 11:28AM | Updated Date: Apr 15 2017 2:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के चुनाव के बाद अब सियासी शतरंज दिल्ली में खेली जा रही है। जिस एमसीडी में कई वर्षों से भाजपा का राज चल रहा है, वहां 23 अप्रैल को चुनाव होने वाले हैं। अब तक भाजपा और कांग्रेस के बीच लड़ाई की परंपरा थी, लेकिन अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) इस बार एमसीडी चुनाव को त्रिकोणीय बना रही है।
 
इसमें कोई शक नहीं कि उप्र चुनाव से भाजपा का ग्राफ उठा है, जबकि पंजाब और गोवा की हार से आप की लोकप्रियता नीचे आई है। दिल्ली के मतदाताओं का मन समझने के लिए एबीपी न्यूज और सी-वोटर ने एक सर्वेक्षण करवाया। राजधानी के सभी 272 वार्डों में 6213 वोटरों से अप्रैल के पहले और दूसरे हफ्ते में बात की। जो नतीजे आए हैं, वे कुछ इस तरह हैं...
 
 
 
 
 
 
 
विधायकों की लोकप्रियता
ईस्ट दिल्ली के 44 प्रतिशत लोग अपने विधायक से संतुष्ट हैं तो 53 प्रतिशत नाराज हैं। नॉर्थ दिल्ली में 48 प्रतिशत, साउथ दिल्ली में 55 प्रतिशत लोग अपने विधायकों के प्रति अच्छा नजरिया रखते हैं। यदि औसत के आधार पर बात पूरी दिल्ली की करें तो करीब 50 प्रतिशत लोग अपने विधायकों से संतुष्ट हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »