29 Mar 2024, 08:03:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

2019 में मोदी नेतृत्‍व में लड़ेगे चुनाव, NDA का फैसला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2017 1:03AM | Updated Date: Apr 11 2017 1:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केन्द्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के अब तक के कामकाज पर मुहर लगाने के साथ ही गठबंधन का विस्तार करने एवं 2019 में मोदी की अगुवाई में ही चुनाव में जाने और पुन: सरकार बनाने का संकल्प व्यक्त किया। राजधानी के चाणक्यपुरी स्थित प्रवासी भारतीय भवन में देर शाम हुई राजग की इस बैठक में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष प्रकाश सिंह बादल, शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे,

लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष राम विलास पासवान, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, तेलुगुदेशम पार्टी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू सहित 33 दलों के नेता शामिल हुए। इस दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने एक प्रस्ताव पेश किया जिसमें मोदी सरकार के अब तक के कामकाज की समीक्षा की गई और सरकार के गरीबों, किसानों एवं दलितों आदिवासियों के लिये उठाए जा रहे कदमों की सराहना की गई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »