29 Mar 2024, 13:38:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अक्षय कुमार की पहल से शहीद के परिजनों को मिलेगी मदद, वेवसाइट और ऐप लॉन्च

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2017 8:47PM | Updated Date: Apr 9 2017 11:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को 'शौर्य दिवस' के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में CRPF जवानों को वीरता पुरस्कार दिया। साथ ही सिंह ने शहीद जवानों के परिजनों को ऑनलाइन आर्थिक मदद पहुंचाने वाली वेबसाइट उद्घाटन किया। 

 
शहीद जवानों के परिजनों को वेबसाइट और मोबाइल एप के जरिए ऑनलाइन दान दिया जा सकेगा। सिंह और अभिनेता अक्षय कुमार ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में ‘भारत के वीर’ नामक पोर्टल और मोबाइल एप लॉन्च किया।
 
शहीद जवानों के परिजनों की मदद करने के लिए बनाए गए ऐप 'भारत के वीर' व वेबसाइट के माध्यम से शहीद के परिजनों के खाते में 15 लाख तक की राशि भेजी जा सकेगी। यह ऐप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा संचालित होगा।
 
इस मौक पर छत्तीसगढ़ नक्सली हमले में मारे गए CRPF के स्निफर डॉग 'क्रैकर' को भी याद किया गया। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में प्रेशर बम की चपेट में आकर स्निफर डॉग क्रैकर की मौत हो गई थी। 
 
बता दें कि, अक्षय कुमार ने हाल ही में छत्तीसगढ़ के सुकमा में शहीद जवानों के परिवारवालों को 1.08 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान की थी।  इसके बाद स्टार बैडमिटंन खिलाड़ी साइना नेहावाल ने भी पचास लाख रुपए शहीदों के परिजनों को दान किए थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »